फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुजुर्ग अम्मा ने छुए पैर तो राहुल गांधी ने ऐसे दिया सम्मान

Fri, 07 Oct 2022 03:52 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा से एक और वीडियो वायरल हो रहा है। 17 सितंबर को केरल के पुथियाकावु जंक्शन से गुजरी पदयात्रा के दौरान एक बुजुर्ग महिला राहुल गांधी के पास तक पहुंच गई। राहुल के पास पहुंचते ही वह बुजुर्ग महिला उनके पैर छूने लगती है, महिला को ऐसा करते देख साथी नेता उन्हें रोक देते है। इसके बाद राहुल गांधी महिला को गले लगा लेते है और काफी देर तक उनके साथ चलते रहते है।

इसी तरह बुजुर्ग महिला के साथ राहुल गांधी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पदयात्रा के दौरान उनसे बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, इस दौरान बुजुर्ग महिला अपना पट्टा राहुल गांधी के गले में डाल देती है, जिसके बाद राहुल उन्हे प्यार से गले लगा लेते है। राहुल और बुजुर्ग महिला का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें