बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर रनवे पर डेब्रिस मिलने से हड़कंप मच गया। इसके कारण करीब दो घंटे तक विमानों की आवाजाही रोकनी पड़ी। सुरक्षा मानकों को देखते हुए रनवे को तत्काल बंद कर सफाई और मेंटेनेंस कार्य कराया गया।
अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे पायलट ने रनवे पर डेब्रिस होने की जानकारी दी। रनवे पर किसी भी तरह की वस्तु या मलबा विमान के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियातन रनवे को विमानों के संचालन के लिए बंद कर दिया। इसके बाद रनवे की जांच कर डेब्रिस हटाया गया और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कराया गया।