भोजपुर जिले के नथमलपुर में सेना के जवान हरे राम कुंवर का पार्थिव शरीर जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंचा, पूरा गांव गम और गर्व के भाव में डूब गया। तिरंगे में लिपटा जवान का शव देखते ही हर आंख नम हो गई। गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया, वहीं भारत माता की जय और हरे राम कुंवर शहीद अमर रहें के नारों से माहौल गूंज उठा। शहीद के घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।