आज लगभग हम सभी लोगों के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसका इस्तेमाल आईडी वेरिफिकेशन के अलावा कई दूसरी जगहों पर भी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ भारत में आधार कार्ड का उपयोग गैर कानूनी ढंग से भी किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां पर आधार कार्ड का दुरुपयोग किया गया है। इसी को देखते हुए आधार कार्ड को लेकर यूआईडीएआई ने कई नियमों को जारी कर रखा है।