फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीके शिवकुमार पहुंचे हनुमान मंदिर, सीएम बोम्मई और केंद्रीय मंत्री ने पढ़ी हनुमान चालीसा

Tue, 09 May 2023 04:24 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक के इस चुनाव के दौरान बजरंग दल और बजरंग बली का मुद्दा काफी छाया रहा। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि सत्ता में आने पर वह बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएगी। इसके बाद इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उठाया। वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक 1 दिन पहले कर्नाटक में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने भी कई स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी के कुछ सदस्य जब बेंगलुरु के विजय नगर में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे तो चुनाव आयोग की एक टीम ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें