काशी में हर साल की तरह इस साल भी देव दीपावली का महापर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया। दीपों और लाइटों की रोशनी से जमगाते घाट पर महा गंगा आरती को देखने लाखों श्रद्धालु पहुंचे। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर करेंसी पर चोट की झलक दीपों से दर्शायी गई। कहीं शहीदों के नाम गंगा आरती हुई, तो कहीं आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता के साथ विश्व शांति, प्रेम के भाव को सजाया गया।