फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Update: Delhi में आखिर कब होगी बारिश? | Amar Ujala | IMD Alert | Monsoon Update

अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 04 Jul 2025 12:35 PM IST

दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल है परेशान है,जहां एक तरफ भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है, बारिश हो रही है लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ दिल्ली में भयंकर गर्मी ने लोगों को जीना बेहाल कर दिया है, चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली है. नई दिल्ली में गुरुवार (3 जुलाई) को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 0.8 डिग्री कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली. न्यूज एजेंसी यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है. आईएमडी ने आज को आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है यानी आज दिल्ली एनसीआर में कुछ बूंदा-बांदी के आसार हैं. IMD ने 3 जुलाई से 7 जुलाई के बीच में बारिश की आशंका जताई थी. मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है.

बीते दिन यानी 4 जुलाई शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत रही, जिससे उमस का एहसास भी बना रहा. बारिश की संभावना के चलते दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.साथ ही हवा की गुणवत्ता भी सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है. गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 72 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है.सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बेहतर हवा की स्थिति ने दिल्ली के नागरिकों को फिलहाल कुछ राहत दी है, हालांकि उमस और बारिश की संभावना के चलते सतर्क रहने की जरूरत बनी हुई है. दूसरी तरफ पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है. आगे भी मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के देहरादून में बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं हिमाचल के शिमला में हल्की बारिश हो सकती है. आज से 9 जुलाई तक राजस्थान और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें