फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: 20वीं किस्त का इंतजार! तुरंत करें ये तीन जरूरी काम

वीडियो डेस्क अमर उजाला Updated Fri, 04 Jul 2025 12:12 PM IST

भारत सरकार को  देश के लोगों के लिए लगातार कई योजना चलाती है। इसमे किसानों की सबसे बड़ी योजना में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना जिसके तहत किसानो को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। अब तक देश के करोड़ो किसानों की 19 किस्त मिल चुकी है। लेकिन किसान अब लगातार २० वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। 

सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है तो उसका उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का होता है। इसके लिए सूची बनाई जाती है ताकि सिर्फ पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिल सके। जैसे, पीएम किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत सिर्फ किसानों को ही लाभ दिया जाता है और सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। 

अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि आपको पहले कौन-कौन से काम करवाने जरूरी हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त 9 जुलाई के बाद ही जारी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे पर हैं और उनके आने के बाद हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को 20वीं किस्त दी जा सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। जैसे, इस बार योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है। बस ध्यान से योजना के तहत आने वाले जरूरी कामों को करवा लें जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें किसानों को करवाना जरूरी है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें