फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Building Collapse: सीलमपुर में एक इमारत भरभराकर गिर गई, मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है।

Sat, 12 Jul 2025 10:29 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे में करीब 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं मलबे के नीच 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है. वेलकम इलाके के सीलमपुर ईदगाह रोड पर यह इमारत गिरी है. फिलहाल, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.फायर डिपार्टमेंट को शनिवार की सुबह 7:05 बजे कॉल के जरिए इस हादसे की सूचना दी गई थी. इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस एक्टिव हुई और बचाव कार्य में लग गई.दमकल विभाग के अनुसार, दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बिल्डिंग गिर गई है। 3 से 4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य के लिए दमकल की 7 गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं।


आजाद मार्केट इलाके में मेट्रो के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के लिए टनल निर्माण क्षेत्र में जर्जर इमारत ढह गई। हादसे में मनोज शर्मा (45) की मौत हो गई। इस मामले में बाड़ा हिंदूराव थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दिल्ली मेट्रो की ओर से मनोज के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता की बात कही गई है। मेट्रो प्रबंधन ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1.55 बजे पुलिस और दमकल विभाग को पुल मिठाई के टोकरीवालान इलाके में एक इमारत के गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय बाड़ा हिंदूराव थाना की पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक वहां बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए थे। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था। स्थानीय लोगों से पता चला कि जो इमारत गिरी है वह करीब 70 से 80 साल पुरानी थी। दो मंजिला इमारत में तीन दुकानें थी। जिसमें बैग, रेनकोट और तिरपाल के कपड़े बेचे जाते थे। पहली मंजिल पर गोदाम था। इमारत गिरने से एक ट्रक और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त भी हो गई थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें