फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dearness Relief: दिवाली से पहले पेंशनरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा एलान

Thu, 31 Oct 2024 02:12 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को पेंशनधारियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त देने का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 अक्टूबर को लगभग एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते 'डीए' एवं महंगाई राहत 'डीआर' में तीन फीसदी वृद्धि की सौगात दी थी। पहली जुलाई से देय महंगाई भत्ते की दर अब 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। बुधवार को कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने सभी केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए 30 अक्टूबर, 2024 को एक आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें