साइरस मिस्त्री को टाटा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है। यह फैसला टाटा इंडस्ट्रीज की ईजीएम यानी एक्सट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में सोमवार सुबह को लिया गया। उन्हें पहले ही चेयरमैन पद से हटाया जा चुका है। इस फैसले के साथ ही साइरस मिस्त्री से कंपनी के चेयरपर्सन के तौर पर भी सारे अधिकार छीन लिए गए हैं। कंपनी बयान के मुताबिक , ‘टाटा इंडस्ट्रीज की 12 दिसंबर 2016 को हुई असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कंपनी के निदेशक मंडल से साइरस मिस्त्री को हटा दिया गया। इसीलिए वह कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रहे।’ गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री को नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली 103 अरब डॉलर की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद से इस साल 24 अक्टूबर को हटा दिया गया