नोएडा के प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती नक्सली हमले का शिकार हुए सीआरपीएफ जवान जितेंद्र कुमार शर्मा को शुक्रवार को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। जितेंद्र कुमार शर्मा अप्रैल 2014 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए माओवादी हमले में घायल हो गए थे। हादसे के दौरान जितेंद्र कुमार सिंह दरबा बस्तर से जगदलपुर संसदीय चुनाव कराकर वापस आ रहे थे। इस घटना में जितेंद्र के पांच साथी जवान शहीद हो गए थे।