फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़, रोते-बिलखते लोग, भगदड़ की ये भयावह बातें डरा देंगी

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 28 Sep 2025 12:40 PM IST

तमिलनाडु के करूर में एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा हुआ दरअसल अभिनेता और टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय की रैली के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चश्मदीदों ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसे थामना रोक पाना नामुमकिन हो गया था। 

एक चश्मदीद नंदा कुमार ने बताया, हम खुद वहां मौजूद थे। भीड़ को संभालना नामुमकिन था। विजय को दोपहर के आसपास पहुंचना था। लेकिन वह करीब छह घंटे की देरी से आए। लोगों की उम्मीदें उनसे जुड़ी थीं। कई लोग बच्चों के साथ आए थे। वे भूखे थे या थक चुके थे। सभी केवल अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए आए थे। नंदा कुमार ने कहा कि सुरक्षा के इंतजाम जरूर किए गए थे। लेकिन जितनी तादाद में लोग पहुंचे, वह अनुमान से दस से पंद्रह गुना ज्यादा थी। यही हादसे की बड़ी वजह बनी। 

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें