2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले क्या प्रियंका गांधी को सबसे बड़े नेता के तौर पर पेश किया जाएगा। कर्नाटक में हो रहे विधानसभा के चुनाव में प्रियंका गांधी की मंगलवार को हुई बड़ी रैली और रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ से कुछ इस तरीके के संकेत निकलने शुरू हुए हैं। मंगलवार को कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर हुए रोड शो और रैली में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जिस तरीके से लोग खड़े रहे उससे सियासी गलियारों में चर्चाएं यही हो रही है कि अगर प्रियंका गांधी पर कांग्रेस मजबूती से दांव लगाकर उनको हिमाचल और कर्नाटक की तरह आगे करती है तो 2024 में कांग्रेस के लिए यह बड़ा फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है। वही, प्रियंका गांधी ने भी अपनी पहली बड़ी रैली में कर्नाटक की जनता को उनकी अपनी संस्कृति और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी।