बिहार में रोड रेज को लेकर हुई हत्या के मामले में जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बेटे को दोषी करार दिया गया है। चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड मामले में रॉकी यादव के चारों साथी भी दोषी करार दिए गए हैं। इस मामले में चारों दोषियों की सजा का ऐलान 6 सितंबर को होगा। बता दें कि सात मई 2016 को 19 साल के आदित्य सचदेवा की बिहार के गया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेडीयू की विधायक मनोरमा देवी का बेटे रॉकी यादव को दोषी करार दिया गया है।