कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने SIR के मुद्दे पर कहा, "यह वोटों की चोरी नहीं बल्कि डकैती हो रही है... बात जीतने या हारने की नहीं है। हम जो प्रमाण दे रहे हैं उस पर कार्रवाई होनी चाहिए... चुनाव आयोग का पक्ष चुनाव आयोग को रखना चाहिए। भाजपा उनकी वकील है क्या?
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है और चुनाव आयोग को 65 लाख वोट काटने का कारण बताने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग धीरे-धीरे बेनकाब होगा। कागजों पर जिन लोगों को मृत बताया गया उन्हें कल राहुल गांधी ने चाय पर बुलाया गया था। मुझे आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा नेतृत्व ने इस पर कुछ नहीं कहा... हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने प्राणों का बलिदान इसलिए नहीं दिया ताकि भविष्य में वोटों की चोरी की जाए
कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, "SIR मुद्दा तो है, लेकिन आज मूल मुद्दा ये है कि जब भाजपा या मोदी सरकार को हार का डर लगता है, तो वे दो फॉर्मूले अपनाते हैं, कभी वोट काटकर अपना रास्ता निकालते हैं और कभी वोट जोड़कर अपना रास्ता निकालते हैं। अब राहुल गांधी ने काफ़ी रिसर्च करके तथ्य पेश किए... अब तथ्य सामने आने के बाद भाजपा और चुनाव आयोग हिल गए हैं। हमारा काम इन रैलियों के ज़रिए देश को बताना है... जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है, उसे योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा?... हमारा सवाल ये है कि ये 65 लाख लोग एक साल पहले ही लोकसभा चुनाव में वोट दे चुके हैं, तो 12 महीनों में ऐसा क्या हो गया कि विधानसभा चुनाव में इतने लोगों के नाम काटे जा रहे हैं... अगर ये करना ही था, तो लोकसभा चुनाव से पहले किया जाना चाहिए था... वोट देना लोगों का अधिकार है और ये उन्हें मिलना चाहिए।"
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने SIR के मुद्दे पर कहा, "आज हम 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे के साथ देश भर के अपने जिला मुख्यालयों से कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। देश में वोट चोरी हुई है, लोकतंत्र के नाम पर लूटा गया है, देश के संविधान को तोड़ने का प्रयास किया गया है। चोरी पकड़ी गई, राहुल गांधी ने पूरी दुनिया के सामने बताया है कि कैसे एक विधानसभा में 1 लाख 14 हजार वोटों की चोरी की गई है। हम इस मुद्दे को लेकर पूरे देश भर में जा रहे हैं। बिहार में 65 लाख लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया, महाराष्ट्र में 70 लाख नए मतदाता बना दिए गए हैं। हम इसके खिलाफ हैं और आज कांग्रेस पूरे पंजाब में कैंडल मार्च निकाल रही है... हमारी ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हम इन चोरों को पकड़ नहीं लेते और जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेज देते
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने SIR के मुद्दे पर कहा, "आज सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश दिया है और ये कहा है कि जो मतदाता, मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं उनकी सूची 19 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रकाशित होनी चाहिए। इस आदेश से ये साफ प्रमाणित होता है कि उच्चतम न्यायलय इस मामले के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। हमारी कोशिश यही है कि लोगों का संवैधानिक अधिकार, उन्हें मिले