फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallikarjun Kharge Health News: मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक बिगड़ी तबीयत, बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 01 Oct 2025 04:33 PM IST

Mallikarjun Kharge Health News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नाटक सरकार में मंत्री और मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उनके पिता को पेसमेकर लगाया गया है। प्रियांक खरगे ने अपने पोस्ट में लिखा, 'श्री खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी और अब वे उसी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है और वे ठीक हैं। आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभार।'

सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता लगातार खरगे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अस्पताल में पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि, 'वे अब ठीक हैं, बात कर रहे हैं। उन्हें कल छुट्टी दे दी जाएगी।'

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें