फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनली, साइकिल के साथ नहीं हाथ!

Sun, 22 Jan 2017 12:40 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर एक बार फिर पेंच फंस गया है और अब यूपी में कांग्रेस-एसपी का गठबंधन एक तरह से न होने के पूरे संकेत मिल रहे हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुई शनिवार दोपहर की बैठक बेनतीजा रही। कांग्रेस 120 सीट की मांग कर रही थी जबकि अखिलेश सिर्फ 100 सीट देने की बात पर अड़े रहे। दोनों के बीच बेनतीजा बैठक की पूरी जानकारी प्रशांत किशोर ने फोन पर कांग्रेस आलाकमान को दे दी थी। हालांकि, शनिवार आधी रात ये खबर भी आई कि एक बार फिर दोनों पार्टियां बैठक कर रही हैं। गठबंधन पर दिल्ली में प्रियंका गांधी और रामगोपाल के बीच बैठक चल रही थी तो वहीं लखनऊ में अखिलेश और प्रशांत के बीच दूसरे दौर की बैठक हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें