कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को 10 राज्य सभा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इसके बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान मचाना शुरू हो गया है। टिकट वितरण से नाखुश पार्टी के बड़े नेताओं का कहना है उदयपुर चिंतन शिविर में की गई घोषणाओं को पार्टी ने दो हफ्तों के अंदर ही तोड़ दिया है।