गोवा में सरकार बनाने के मनोहर पर्रिकर के दावे के बाद बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा ने राज्य की राज्यपाल मृदुला गर्ग पर संविधान की मान्यताओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। उधर बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस पर तंज कसा है कि वो बिना बहुमत के ही राज्य में सरकार बनाने के सपने देख रही थी।