यूपी में योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। एक प्रेस कंफ्रेंस बुलाकर सीएम ने अपनी सरकार के इन सौ दिनों में किए काम-काज का बखान किया। महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिला की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता हैं। इसके लिए जरुरी कदम भी उठाए जा रहे हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉड महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए खास तौर पर कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी हुए हैं।