ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रविवार को भी चीन के पांच विमानों और चीनी नौसेना के छह जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चार चीनी विमान ताइवान जलडमरूमध्य को पार कर ताइवान के वायु क्षेत्र में प्रवेश कर गए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'रविवार सुबह छह बजे ताइवान की सीमा के पास उड़ते पांच चीनी विमानों और छह जहाजों के बारे में पता चला।