ऐसा लगता है कि यूपी में नकल नहीं रुक सकती भले ही कितने भी प्रयास कर लिए जाएं। गोंडा के खरगूपुर से नकल की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं। खरगूपुर के राम मिलनदास संस्कृत विद्यालय में खुलेआम सामूहिक नकल हुई जिसकी तस्वीरें अमर उजाला टीवी के कैमरे में कैद हो गई। इससे पहले 10वीं और 12वीं के एग्जाम में भी खुलेआम नकल की तस्वीरें सामने आई थीं जिसके बाद प्रदेश सरकार ने नकल के खिलाफ शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए थे।