फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में केन्द्र की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, SPG एक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई

Fri, 07 Jan 2022 12:15 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला पिछले कई दिनों से चर्चा में है। आज इसमें एक बहुत महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने मिलेगा जब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी। लेकिन उससे पहले केंद्र सरकार ने पंजाब पुलिस पर एसपीजी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की है। सूत्र कह रहे हैं कि एसपीजी अधिनियम के प्रावधानों के तहत केंद्र सरकार सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दिल्ली तलब कर सकती है और उन पर कार्रवाई भी कर सकती है।    एक सरकारी सूत्र के मुताबिक पंजाब में बुधवार को जो कुछ भी हुआ वह एसपीजी एक्ट का ही उल्लंघन माना गया है। राज्य सरकार एसपीजी के तहत निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं करवा पाई है।  आपको बता दें कि एसपीजी एक्ट की धारा 14 के तहत राज्य सरकार पीएम के कार्यक्रम के दौरान एसपीजी को सभी तरह की सहायता प्रदान करने के लिए बाध्य है और केन्द्र ने माना कि पंजाब में ये नहीं हुआ। अब केंद्र सरकार ने यह तैयारी की है कि अब ये पूरा मामला एसपीजी एक्ट में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी ।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें