फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो इस वीडियो को जरूर देखें

Thu, 16 Feb 2017 09:25 AM IST
विपुल कुमार, अमर उजाला टीवी/ मेरठ

मेरठ में स्कूली बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। मार्च में प्रारंभ हो रही सीबीएसई, आइसीएसई एवं यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाओं से जुड़े भय को छात्रों के मन से निकालने के लिए अमर उजाला कार्यालय में छात्र-काउंसलर संवाद हुआ। सीबीएसई की परीक्षा काउंसलर व वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. पूनम देवदत्त एवं लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा ने छात्रों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया। मार्च में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों ने विशेषज्ञों से परीक्षा के तनाव व भय से जुड़े सवाल पूछे। परीक्षा के दौरान उचित खानपान, अच्छी दिनचर्या व सोशल नेटवर्किंग साइट से दूरी बनाने के आवश्यक सुझाव भी लिए। परीक्षा के डर को खत्म करने के इस छात्र-विशेषज्ञ संवाद में दीवान पब्लिक स्कूल कैंट, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट, मिलेनियम पब्लिक स्कूल बागपत रोड, आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर व मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया।  
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें