फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूट-फूट कर रोया व्यापारी, चंडीगढ़ में जमकर चली अफसरों की मनमानी

राजेश ढल्ल, अमर उजाला/ चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 07:01 PM IST

चंडीगढ़ में म्यूनिसिपल कमिश्नर के दफ्तर में एक व्यापारी फूट–फूट कर रोया। त्रिभुवन चोपड़ा नाम के इस व्यापारी का आरोप था, कि मंजूरी के बावजूद नगर निगम के अफसर उसे दुकान के बाहर सामान नहीं रखने दे रहे। जब वो हर जगह गुहार लगा कर हार गया, तो वो कमिश्नर की बिल्डिंग में उनके दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गया। व्यापारी ने अपना दुखड़ा सुनाया तो अफसरों का दिल पसीजा और उसे दीपावली पर दुकान सजाने की फिर से इजाजत मिल गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें