अस्पताल से घर लाने के बाद एक मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर लगाने के दौरान सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि दो मंजिला भवन का लिंटर गिर गया। हादसे में मकान मालिक और एक बच्ची समेत पांच की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मलबे में करीब 16 लोग अभी भी दबे हुए हैं। डीएम-एसएसपी के साथ एसडीएम-सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने एसडीआरएफ के साथ राहत बचाव कार्य शुरू कराया है।