Budget Session 2025: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर सियासी बवाल मच गया है। बजट सत्र पर द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लेकर सोनिया गांधी ने संसद के बाहर राष्ट्रपति को पूअर थिंग कहा। जिसपर अब भाजपा बुरी तरह भड़क गई है। सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और माफी की मांग की।