Budget 2026: क्या बजट में आयकर दाताओं को फिर मिलेगी कोई छूट? व्यापार बढ़ाने के लिए सरकार क्या करेगी उपाय? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, 2025-26 के बजट में केंद्र सरकार ने आयकर में भारी छूट दी थी। और शायद इसलिए जनता इस बार भी सरकार से टैक्स कटौती की उम्मीद लगा रही है। तो ऐसे में आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते है, इस बार केंद्र सरकार का बजट कैसा रहने वाला है?
इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आगामी बजट में केंद्र सरकार छूट की सीमा को और ज्यादा बढ़ा सकती है? आर्थिक मामलों के जानकार कहते हैं कि आयकर के इस दायरे में देश की एक बड़ी आबादी आ जाती है। सरकार ने जितना कर छूट दिया है, इसे फिलहाल बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। लेकिन एक करोड़ रुपये वार्षिक कमाने वाले आय वर्ग यानी सुपर रिच लोगों पर टैक्स दरें बढ़ाई जा सकती हैं।