हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। एक तरफ जहां भाजपा ने जजपा के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार चौटाला से सोच समझकर फैसला करने की अपील की है वहीं कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है भाजपा के खिलाफ सरकार बनाने के लिए सभी दल एकजुट हों। सभी को समान सम्मान दिया जाएगा।