सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक शुक्लागंज-उन्नाव फोर लेन मार्ग अभी हाल में ही बना है। मात्र एक महीने में ही इस पर बना एक पुल धंस गया । मंगलवार सुबह जब एक ट्रक शुक्लागंज से उन्नाव की ओर जा रहा था तो मरहला के बिजली सब स्टेशन के पास पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। पुल धंसने से पहले ही ट्रक निकल चुका था जिससे हादसा होते-होते बचा। वहीं घटना के वक्त पास ही मौजूद मजदूरों ने जानकारी ठेकेदार को दी जिसके बाद पुलिया के दोनों ओर बैरियर लगाकर मार्ग बंद कराया और निर्माण शुरू करा दिया गया है। अब एक सप्ताह तक एक ही पुलिया मार्ग से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन होगा।