फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बीजेपी में मचा ‘बाहरियों’ को टिकट देने पर घमासान

Wed, 18 Jan 2017 07:53 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मेरठ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का दावा ठोक रही बीजेपी के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट ने ही भूचाल ला दिया है। कई जगहों पर पुराने लोगों के टिकट कटने की वजह से बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। हम आपको दिखा रहे हैं, ऐसी ही तीन शहरों की तस्वीरें। बरेली, मेरठ, और कासगंज में जगह-जगह नारेबाजी और विरोध के बाद बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने दूसरी लिस्ट के लिए चुनाव समिति की बैठक को स्थगित कर दिया है। आरोप लग रहे हैं कि टिकट बंटवारे में बीजेपी आलाकमान ने दूसरी पार्टियों से आने वालों को टिकट देने में तरजीह दी है, इससे पुराने कार्यकर्ता भड़के हुए हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें