फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बीजेपी को चाहिए 300 बाइकर्स!

Wed, 21 Dec 2016 11:11 AM IST
पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला टीवी/ वाराणसी

यूपी में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने तीन सौ कार्यकर्ताओं को बाइक बांटेगी। पार्टी कार्यकर्ता कमल संदेश यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए इस बाइक का इस्तेमाल करेंगे। वाराणसी बीजेपी के ऑर्डर पर खास तौर पर इन तीन सौ बाइक का रंग-रोगन किया गया है। सभी बाइक की पेट्रोल टंकियों पर कमल का स्टीकर लगाया गया है और बैक सीट पर बड़ी सी डिग्गी लगाई गई है। जिसमें पार्टी की प्रचार सामग्री रखी जा सकेगी। ये सभी बाइक अभी शिवपुर इलाके के एक गोदाम में रखी गई हैं और 22 तारीख को प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के बाद इन्हें वितरित किया जाएगा। बीजेपी इससे पहले गोरखपुर में भी कार्यकर्ताओं के लिए 248 बाइक खरीद चुकी है, जिस पर विरोधी पार्टियां सवाल उठा रही हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें