बीजेपी ने बुधवार को संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है, जिसपर अब सभी की नजरे बनी हुई है। कहा जा रहा है बीजेपी ने यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है। बीजेपी के दो कद्दावर नेताओं को इस कमेटियों से बाहर कर देना और फिर कुछ नए और कुछ अनुभवी चेहरों को वरीयता देखकर इन कमेटियों में समायोजित करना भविष्य की राजनीति के लिहाज से बहुत कुछ कहता है।