2जी घोटाले को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रियाएं आई हैं। कांग्रेस लीडर रणदीप सुरजेवाला ने फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने बीजेपी से माफी की मांग कर डाली। वहीं केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि इस फैसले को तमगा मानकर कांग्रेस खुश हो रही है।