भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक दिन पहले विवादास्पद बयान दिया था कि तीन बच्चों की मां से रेप कौन करेगा। उन्हीं विधायक जी ने एक दिन बाद एक और विवादास्पद बयान फिर दे दिया है। इस बार का बयान 2019 में होनेवाले चुनाव को लेकर है जिसमें उन्होंने कहा कि ये चुनाव भगवान बनाम इस्लाम के बीच होगा।