बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के द्वारा ब्राह्मणों पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार में मचा बवाल जारी है. भावनाओं को आहत करने वाले इस मामले में पूर्व सीएम मांझी के खिलाफ कई जगह FIR भी कराई गई है. इस बीच वहीं बीजेपी नेता गजेन्द्र झा ने उनकी जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.