केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी के नाना सैय्यद जूलियत हुसैन काजमी मुलायम सिंह को पसंद करते हैं। बरेली में उनके आवास पर उनसे ये सवाल पूछा गया कि वो आजकल के किस नेता को पसंद करते हैं तो उन्होंने ये बात बताई। एक सौ पंद्रह साल के जूलियत हुसैन ने बताया कि अब की पुलिस से अंग्रेज के जमाने की पुलिस बेहतर थी। आजादी के बाद की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि उस समय अनेकों तरह की परेशानियां थी। हुसैन ब्रिटिश पुलिस में थे और बाद में यूपी पुलिस में भी रहे।