सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां शनिवार को वीआईपी घाट पर विधि विधान और पूरे सैन्य सम्मान के साथ गंगा में विसर्जित की गई। जनरल रावत की पुत्रियां कृतिका और तारिणी ने माता-पिता की अस्थियां विसर्जित की।
इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शोक संवेदना व्यक्त करते कहा कि हाल ही में उत्तराखंड और देश की सुरक्षा मसलों को लेकर जनरल रावत से विस्तृत चर्चा हुई थी। तमिलनाडू के कुन्नुर के हादसे में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेंत 13 लोगों की मौत हुई थी जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर है।