फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच! चिराग करेंगे नया खेल? | Amar Ujala

Wed, 08 Oct 2025 06:18 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

बिहार चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही चुनावी पारा बढ़ता नजर आया है। अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे का पेंज फंस गया है, या कहें तो इसको लेकर चर्चा है।  कारण हैं पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एक चाहत। दरहसल एनडीए गठबंधन चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 28 सीटें देना चाह रहा है लेकिन चिराग 35 से 40 सीटों से कम पर मानने को तैयार नजर नहीं आ रहे। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की। बरहाल बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला अब तक तय नहीं हुआ है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 35 सीटों से कम मंजूर नहीं है। चिराग को समझाने की कोशिश हुई लेकिन शायद बात नहीं बन पाई। बुधवार को चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि अभी बातचीत चल रही है। बात फाइनल होने पर आपको जानकारी दे दी जाएगी। इन सब के बीच चिराग पासवान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उन्होंने अपने पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। उन्होंने पोस्ट के जरिए कहा कि पापा हमेशा कहा करते थे। जुर्म करो मत, जुर्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो। कदम-कदम पर लड़ना सीखो। अब चिराग पासवान के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इससे पहले चिराग पासवान ने एक और पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि पापा आपकी पुण्यतिथि पर आपको मेरा नमन। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके दिखाए मार्ग और आपके विजन “बिहार फ़र्स्ट, बिहारी फर्स्ट” को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें