फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: 'अबकी बार तेजस्वी सरकार', युवक ने लगाया नारा, भड़क उठे तेज प्रताप यादव!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 31 Aug 2025 06:45 AM IST

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के जरिए चुनाव से पहले एनडीए पर एक तरफ हमला कर रहे हैं तो दूसरी ओर लालू यादव के बड़े लाल उनके अरमानों पर पानी फेर रहे हैं. शनिवार को बिहार के जहानाबाद में गजब हो गया. लखवार गांव में तेजस्वी यादव का नाम सुनते ही उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भड़क गए.  दरअसल हुआ ये कि तेज प्रताप यादव जब मंच से भाषण दे रहे थे तो इसी बीच एक युवक ने नारा लगा दिया- अबकी बार तेजस्वी सरकार. यह सुनते ही तेज प्रताप यादव ने उस लड़के की तरफ देखकर कहा, "फालतू बात मत करो. तुम आरएसएस के हो क्या? अभी पुलिस पकड़ेगी लेकर चल देगी."

तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार किसी व्यक्ति विशेष की नहीं जनता की होती है. जो घमंड में रहेगा जल्दी गिरेगा. तेज प्रताप ने नारा लगाने वाले को कहा नौटंकी करोगे तो रोजगार भी नहीं मिलेगा. तेज प्रताप यादव घोसी विधानसभा में अपने भावी प्रत्याशी के प्रचार सह जनता संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने राज्य सरकार के साथ-साथ इशारों-इशारों में अपने परिवार पर भी जमकर जुबानी हमला किया. जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग मेरा भला नहीं कर सकता वो सूबे के आम लोगों का क्या भला करेगा? इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची भीड़ को देखकर गदगद हुए  तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा ताकि छोटे-छोटे बच्चे राजनीति छोड़ कर अपने काम-धंधे पर ध्यान दें. राहुल गांधी और तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अभी यात्रा निकाले हैं हम पहले से यात्रा निकाले हैं

तेज प्रताप ने प्रशांत किशोर पर भी हमला किया. उन्हें बहरूपिया करार दिया. कहा, "बहुत बहरूपिया घूम रहा है पीला कलर में, पीला कलर भगवान कृष्ण का रंग है. तेज प्रताप की टीम को तोड़ने के लिए, उसके चक्कर में मत पड़िएगा."
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें