फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: NDA के अंदर सीट शेयरिंग पर मचे घमासान के चिराग पासवान ने बुलाई आपात बैठक

Thu, 09 Oct 2025 03:53 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

LJP(R) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "पार्टी के प्रभारी के द्वारा बैठक बुलाई गई है, जिनको चुनाव प्रभारी का भी दायित्व दिया गया है। साथ ही हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के नेतृत्व में यह बैठक होगी। आने वाले दिनों में चुनाव की रणनीतियों, सीटों और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी। पार्टी की प्रदेश संसदीय बोर्ड की भी बैठक कुछ दिनों पहले हुई थी। केंद्रीय संसदीय बोर्ड के बाद उसका प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। बहुत जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड की भी बैठक होगी, ताकि सभी बातों पर मुहर लगाई जा सके।" वहीं  LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, "चुनाव को लेकर हमारी पार्टी की क्या नीतियां होंगी, क्या रणनीतियां होंगी, इसपर पार्टी ने एक अहम बैठक बुलाई है.जो भी फैसला लिया जाएगा, उसके बारे में आपको सूचित किया जाएगा...कल की बैठक हमारे लिए जरूरी है

सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान बीजेपी के सीट ऑफर से संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें लगभग 24-25 सीटें दिए जाने की चर्चा है, जबकि उनकी पार्टी कम से कम 40 से 45 विधानसभा सीटों की मांग पर अड़ी हुई है। यह बैठक गठबंधन के बड़े नेताओं पर अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। चिराग पासवान ने पहले ही अपने तेवर दिखाते हुए अपने पिता रामविलास पासवान के एक कथन को दोहराया था: "जुर्म करो मत, जुर्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो।"

 सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू द्वारा सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय करने से भी चिराग पासवान नाराज हैं।  चिराग पासवान अपनी मांग के पीछे 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के 100% स्ट्राइक रेट का हवाला दे रहे हैं, जहां उनकी पार्टी ने जीती हुई हर लोकसभा सीट के तहत कम से कम दो विधानसभा सीटें मांगी हैं।

 इस आपात बैठक में पार्टी के सभी सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। खबरों के मुताबिक, चिराग पासवान खुद इस बैठक में शामिल नहीं हुए, बल्कि वह दिल्ली लौट गए। बैठक की अध्यक्षता बिहार चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी बनाए गए सांसद अरुण भारती ने की।यह आपात बैठक NDA के युवा सहयोगी चिराग पासवान के अगले कदम को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बिहार चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के करीब है और गठबंधन में अभी तक सीटों का अंतिम तालमेल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें