वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय संस्कृति संसद में विश्व बलूच महिला संघ की अध्यक्ष नायला कादरी ने हिस्सा लिया। गंगा महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कादरी ने बलूचिस्तान की आजादी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। कादरी का कहना है कि पाकिस्तान, चीन के साथ मिलकर बलूचिस्तान में बलूच नस्ल को ही खत्म करना चाहता है । इसके साथ ही कादरी ने बलूचिस्तान की आजादी का मुद्दा उठाने के लिए पीएम मोदी की भी खूब तारीफ की और उन्हें अपना हीरो बताया।