यूपी कैबिनेट मंत्री आजम खान ने नोटबंदी के मुद्दे पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि कुछ लोग घंटों लाइनों में खड़े होकर नोट बदलने वालों को देशभक्त कह रहे हैं तो फिर नोट के लिए लाइनों में ही मरने वालों को भी शहीद का दर्जा क्यों नहीं दे रही सरकार। आज़म आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के शुभारंभ समारोह में पहुंचे हुए थे।