देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकेडमी में बुधवार को अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। यहां कड़े प्रशिक्षण के बाद सैन्य अफसर बनने से महज कुछ कदम दूर जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी काबिलियत का ईनाम मिला। एकेडमी के कमांडेंट ले.ज. एसके सैनी ने कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज और बैनर्स से नवाजा। साथ ही उन्होंने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के मूलमंत्र भी दिए। कार्यक्रम में सेना के अलग-अलग अफसरों समेत जेंटलमैन कैडेट्स उपस्थित रहे।