यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब सालों तक आसाराम ने अपना रुतबा बनाए रखा। किसी समय बड़े-बड़े राजनेता उनके पास जाया करते थे। आसाराम एक साधारण परिवार में पैदा हुए, लेकिन संत होते हुए भी वह एक बड़े साम्राज्य के मालिक बन गए। लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठाता है कि, कभी कुटिया में प्रवचन देने वाले ने कैसे बनाया करोड़ों का साम्राज्य।