फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi on Asim Munir: असीम मुनीर की परमाणु धमकी पर भड़के ओवैसी, सुनाई खरी-खोटी

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 12 Aug 2025 03:26 PM IST

Asaduddin Owaisi on Asim Munir: असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की अमेरिका की धरती से भारत के खिलाफ ताजा परमाणु धमकी की निंदा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया देनी चाहिए। औवेसी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मामले को लेकर तल्ख प्रतिक्रिया दी।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की परमाणु धमकी पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'पाकिस्तान के सेना प्रमुख के शब्द और उनकी धमकियां निंदनीय हैं। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि यह अमेरिका की ओर से हो रहा है, जो भारत का रणनीतिक साझेदार है। वह एक 'सड़कछाप आदमी' की तरह बोल रहे हैं। हमें यह भी समझने की जरूरत है कि पाकिस्तानी सेना और उनके डीप स्टेट से लगातार खतरे को देखते हुए हमें अपना रक्षा बजट बढ़ाना होगा, ताकि हम तैयार रह सकें।'

इससे पहले ओवैसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'पाकिस्तानी सेना प्रमुख की भारत के खिलाफ धमकियां और भाषा निंदनीय हैं। उन्होंने अमेरिकी धरती से ऐसा किया, जिससे यह और भी बदतर हो जाता है। इस पर मोदी सरकार की ओर से राजनीतिक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है, न कि केवल विदेश मंत्रालय के बयान की।'

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें