Aparna Yadav on Swami Shankaracharya: अर्पणा यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की शंकराचार्य की उपाधि पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की पदवी को लेकर जो व्यवस्था है उसमें चार शंकराचार्य हैं। वह शंकराचार्य हैं या नहीं इसको लेकर हमारे पास कोई फैक्ट नहीं है। प्रयागराज में हुई घटना को लेकर अपर्णा यादव ने कहा कि हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। कोई भी संविधान से ऊपर नहीं है।
अपर्णा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की टिप्पणी बेहद गलत है। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए। वह स्वयं भी एक गुरु हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनातन के संत हैं और उनको वैसे भी गुस्सा नहीं आना चाहिए।