हिमाचल प्रदेश के कोटखोई में सोलह साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला लोकसभा में गूंजा। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने मामला सदन में उठाते हुए कहा कि किसी भी सूरत में गुड़िया को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने हिरासत में एक आरोपी की मौत पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने मामले को लेकर हिमाचल सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ प्रदेश सरकारी भी आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है, साथ ही सबूत मिटाने की कोशिश भी हो रही है।