फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ नारे, ‘भाड़ में जाए पाकिस्तान’

Fri, 05 Oct 2018 01:49 PM IST
वीडियो डेस्क/ नई दिल्ली

मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मुजफ्फराबाद कश्मीर का वो हिस्सा है जिसपर पाकिस्तान ने जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। मुजफ्फराबाद के लोगों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने नारे लगाए ‘जिये कश्मीर मेरी जान, भाड़ में जाए पाकिस्तान’ और ‘हमें चाहिये आजादी’। मुजफ्फराबाद के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान उनकी नीलम और झेलम नदियों के ऊपर जबरन बांध बना रहा है जिससे वहां के लोगों के सामने पीने के पानी की दिक्कत खड़ी हो रही है। इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों ने अपने अधिकारों के हनन को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें